सारसौल चौराहे से लेकर मसूदाबाद चौराहा, रसलगंज, मालगोदाम, गांधीपार्क बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, आगरा रोड, हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहे, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा पर दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे।
भाई दूज और दूसरे दिन 4 नवंबर को शहर की सड़कों पर चारों तरफ बस भीड़ ही भीड़ दिखाई दी। इससे यातायात व्यवस्था पूरे दिन धड़ाम रही। जाम के चलते यात्रियों को कई किमी पैदल यात्रा भी करनी पड़ी।
विज्ञापन
सारसौल चौराहे से लेकर मसूदाबाद चौराहा, रसलगंज, मालगोदाम, गांधीपार्क बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, आगरा रोड, हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहे, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा पर दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे। जाम से वाहन रेंगते नजर आए। इससे ट्रैफिक पुलिस की त्योहार को लेकर की गईं व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, रेलवे रोड, महावीरगंज, बड़ा बाजार, ऊपरकोट, बारहद्वारी समेत शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिली।
भारी वाहनों को रोका
भाई दूज पर शहर में जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस ने बौनेर चौराहा से शहर में आने वाले भारी वाहनों व रोडवेज बसों को नियंत्रित कर उन्हें बाईपास से निकाला। सीओ यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। त्योहार बाद शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।