फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से शहर की ट्रैफिक लाइट्स नहीं कर रहीं काम

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की यातायात व्यवस्था को सुधार करने के मकसद से लगाई गईं ट्रैफिक लाइटें इन दिनों गड़बड़ाई हुई हैं। पिछले चार से इंटरनेट कनेक्टिविटी गड़बड़ाने के कारण चार-पांच लाइटें लगातार बंद बनी रहती हैं। शुक्रवार को भी तीन लाइटें पूरे दिन बंद पड़ी रहीं। हालांकि दावा किया जा रहा है कि शनिवार से ये व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में 18 स्थानों पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं, जिनका संचालक इंटरनेट बेस्ड है और कमांड कंट्रोल सेंटर नगर निगम में है। चार दिन पहले स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत फाइबर डालने के काम के तहत कहीं तकनीकी दिक्कत पैदा हो गई, जिसका असर ट्रैफिक लाइटों के संचालन पर पड़ा। पहले दिन दुबे पड़ाव ,मैरिस रोड, सारसौल की लाइट बंद रहीं। इसी तरह दूसरे दिन मैरिस रोड, तस्वीर महल और सारसौल सहित चार लाइटें बंद रहीं। शुक्रवार को भी क्वार्सी, मैरिस रोड व सारसौल की लाइट पूरे दिन बंद रहीं। इसे लेकर एसपी यातायात सतीश चंद्र इतना ही बताते हैं कि तकनीकी दिक्कत के कारण लाइट बंद हुई थीं। मगर अब इंजीनियरों द्वारा पैदा हुई कमी को दूर कर लिया गया है शनिवार से सभी लाइटें सुचारू हो जाएंगी।
विज्ञापन

खास बात
-18 स्थानों पर शहर में लग रही हैं ट्रैफिक लाइटें
-3 से 4 लाइटों में लगातार चार दिन से है खराबी
-3 लाइटें शुक्रवार को भी दिन भर रही थीं बंद ही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें