फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चाइनीज मांझे से व्यापारी की गर्दन कटी, जख्मी

विज्ञापन
मांझे से कटी गर्दन से घायल मयंक बंसल - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रेलवे रोड पर रविवार को दुकान बंद कर भाई के साथ स्कूटी से घर लौट रहे व्यापारी की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। खून से लथपथ व्यापारी को छोटे भाई ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद देर रात परिजन उन्हें घर ले आए।
विज्ञापन



कोयला वाली गली निवासी मयंक बंसल की कोतवाली नगर क्षेत्र में अब्दुल करीम चौराहे पर फैंसी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है। मयंक रविवार शाम करीब 6:45 बजे दुकान बंद कर छोटे भाई शशांक बंसल के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। रेलवे रोड पर अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। हालांकि, मयंक ने हेलमेट पहन रखा था इसके बाद भी मांझे की चपेट में आकर गर्दन बुरी तरह से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें