फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कैबिनेट मंत्री से मिले व्यापारी, जीएसटी बढ़ाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेता मिले और कपड़ा व जूता पर जीएसटी बढ़ाने का विरोध किया। महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने कहा कि जीएसटी का स्लैब घटाकर तीन करने पर निर्णय लेने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि रिफंड एवं ऑडिट के नाम पर वसूली चल रही है। चेयरमैन ओपी राठी ने जीएसटी पंजीयन बढ़ाने के लिए पंजीकृत व्यापारियों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का सुझाव दिया। कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि जीएसटी आया तो तमाम विसंगतियां थीं, जिसे दूर किया गया। व्यापारियों का वकील बनकर मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से बात कर निराकरण कराऊंगा। इस अवसर पर वाईएम झा, प्रदीप सिंघल, श्रीकिशन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें