फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को दुकान में घुसकर गोली मारी

Thu, 04 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
व्यापारी को दुकान में घुसकर गोली मारी - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
महानगर के अतिव्यस्त मामू भांजा बाजार के मीरीमल की प्याऊ के पास बदमाशों ने बुधवार रात दुकान में घुसकर साइकिल पार्ट्स विक्रेता को गोली मार दी। वारदात उस समय हुई जब दुकानदार नौकर संग दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। कंधे के पास गोली लगने से घायल व्यापारी को विष्णुपुरी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना के विरोध में व्यापारी नेताआें ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद का ऐलान किया है।
विज्ञापन

 मूल रूप से विष्णुपुरी निवासी 50 वर्षीय दिलीप वार्ष्णेय साइकिल पार्ट्स के थोक और फुटकर विक्रेता हैं। मीरीमल की प्याऊ के पास शक्ति सेल्स साइकिल मार्ट के नाम से उनकी दुकान है। उनकी दुकान पर कई नौकर काम करते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे जब वह काउंटर पर बैठकर नौकर लल्लू की मदद से दुकान में ताले लगवा रहे थे। इस बीच बाइक सवार तीन युवक आ गए। उनमें से दो प्याऊ के करीब रुक गए, जबकि तीसरा आधा गिरा शटर उठाकर दुकान में प्रवेश कर गया। उसने तमंचे से कारोबारी को गोली मार दी।
घटना अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर गांधीपार्क, सीओ तृतीय, सीओ प्रथम, एसओ देहली गेट आदि मौके पर पहुंच गए। इस दौरान घटनास्थल एवं नर्सिंग होम के बाहर मास्टर ओमप्रकाश, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप गंगा, भूपेंद्र टिंबर समेत कई व्यापारियों की भीड़ लग गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क कोमल सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में किसी तरह का विवाद या रंजिश सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

उधर, इस घटना के बाद व्यापारी नेताओं ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि आए दिन इस तरह की वारदात से व्यापारियों में दहशत है। जब तक घटनाओं पर अंकुश का ठोस भरोसा नहीं दिया जाएगा, वे आंदोलनरत रहेंगे।
उधर व्यापारी दिलीप की मानें तो रोजाना दुकान बंद करते समय उनके पास ढाई से तीन लाख रुपये होते हैं। बाइक सवारों में से दुकान के पास करीब आधा घंटा से टहल रहा था। उसे अंदेशा है कि हमला लूट के इरादे से किया गया है। हमलावरों ने दुकान में अन्य लोग देख लिए , इसलिए गोली मारकर भाग गए।
रात को खंगाले बाजार के सीसीटीवी
घटना के बाद जब घायल व्यापारी की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर घोषित कर दी तो पुलिस ने राहत महसूस की। इसी दौरान वहां व्यापारी के पारिवारिक मित्र पूर्व भाजपा महानगर व डिप्टी मेयर अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय मांची भी वहां पहुंच गए। बाद में तय हुआ कि दुकान व उसके आसपास के सीसीटीवी खंगाल लिए जाएं तो इसके बाद रात करीब  पौने बारह बजे इलाके के दुकानदार, व्यापारी नेता व खुद मांची सहित पुलिस की टीमें वहां सीसीटीवी खंगालने में लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें