फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, लगा एक-एक किलोमीटर लंबा जाम

Thu, 05 Dec 2024 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजस्थान परिवहन निगम की बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। सड़क पर दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, जिसमें दो घंटे से ज्यादा समय तक लोग फंसे रहे।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 दिसंबर की सुबह अलीगढ़-मथुरा रोड पर स्थित भौंरा गौरवा मोड़ पर गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में राजस्थान परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली बीच सड़क पर पलट गई और अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर जाम लग गया।

विज्ञापन


सड़क पर दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, जिसमें दो घंटे से ज्यादा समय तक लोग फंसे रहे। बाइक सवार तो वैकल्पिक रास्तों से निकलते रहे, लेकिन चार पहिया और बड़े वाहन फंसे ही रहे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी के जरिये पलटी ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से हटवाया तब जाम खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें