सिकंदराराऊ रोड पर गांव सोखना के निकट मंगलवार की सुबह छह बजे एक पार्ट टूटने से ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। इस घटना से बिहार के नवादा जिले के गांव ओरई निवासी छोटेलाल (40) की मौत हो गई। एक मजदूर राहुल घायल हो गया। गांव अमरपुरघना स्थित पांडा भट्टा से सुबह ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली हाथरस आ रही थी।
सोखना के निकट ट्रैक्टर ट्राॅली का एक पार्ट टूट गया। पार्ट टूटते ही ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठे छोटे लाल और उनका भांजा राहुल ईंटों में दब गए। लोगों ने ईंटों से दोनों को निकाला। इस हादसे में छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल राहुल का बागला जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद