फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर ने दो बालिकाओं सहित तीन को रौंदा, एक की मौत

Sat, 13 Jul 2024 05:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ममेरी-फुफेरी बहनों सहित तीन लोग बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक रोककर तीनों सड़क किनारे खड़े हुए थे तभी गांव कसेर की ओर से आए ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
मृतक बच्ची शिवांकी कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव कसेर में 11 जुलाई देर शाम बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे खड़ीं ममेरी-फुफेरी बहनों सहित तीन लोगों को रौंद दिया। इसमें घायल एक बालिका को छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दोनों घायलों को परिवार वाले इलाज के लिए कासगंज ले गए हैं।

विज्ञापन


जिला कासगंज के थाना सोरों के गांव मुनव्वारपुर गुड़िया निवासी बबलेश पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया देर शाम उनके पिता ज्ञान सिंह, बेटी शिवांकी कुमारी (11) और भांजी लक्ष्मी कुमारी (11) बाइक से थाना दादों क्षेत्र के गांव राजमऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव कसेर के पास बाइक रोककर तीनों सड़क किनारे खड़े हुए थे तभी गांव कसेर की ओर से आए ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

राहगीरों ने सभी को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां शिवांकी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनके पिता और भांजी का कासगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें