दो युवक संभल के चंदौसी से पुराना ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहे थे।। गांव बरौली निवासी दोनों युवक ट्रैक्टर के पलटने से सड़क पर गिर गए। हादसे में घायल एक युवक की शुक्रवार को उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
गांव बरौली निवासी चरन सिंह (30) पुत्र राजेन्द्र सिंह व कांती पुत्र बुद्धसेन चंदौसी से पुराना ट्रैक्टर लेने गए थे। शाम को ट्रैक्टर लेकर वापस आते समय रास्ते में ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया। चरन सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल क़ॉलेज में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।