फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राजधानी एक्सप्रेस पर किसी ने फेंका पत्थर, आरपीएफ ने बढ़ाई सर्तकता

Fri, 13 Jan 2023 06:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर अलीगढ़ के मडराक रेलवे स्टेशन के पास किसी ने पत्थर फेंक दिया। आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक पर सतर्कता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर बृहस्पतिवार को मडराक रेलवे स्टेशन के पास किसी ने पत्थर फेंक दिया। कोच अटेंडेंट ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक पर सतर्कता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा के अनुसार, कोच अटेंडेंट ने बताया कि मडराक रेलवे स्टेशन के पास शीशे में कुछ टकराने की आवाज सुनी। देखा तो किसी ने गाड़ी पर पत्थर फेंका था। इससे खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कि घटनास्थल हाथरस सेक्शन में पड़ता है। ट्रेन पर पत्थर फेंकने को लेकर पूरे सेक्शन में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सरिया उछलकर यात्री की गर्दन में हो गई थी आर-पार
नीलांचल एक्सप्रेस में खिड़की के पास यात्री हरिकेश कुमार दुबे बैठे हुए थे। अचानक एक लोहे की सरिया उछलकर कोच की खिड़की को पार करते हुए यात्री के गर्दन के आर-पार हो गई थी। जिससे यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रेलवे ने अपनी सर्तकता बढ़ा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें