फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत, साथी घायल

Tue, 04 Mar 2025 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसान जगवीर उर्फ जग्गो अपने साथी सत्यप्रकाश के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हरोथा के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैक्ट्रर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
किसान की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

3 मार्च शाम इगलास-गोरई मार्ग पर बाइक सवार दो किसानों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान जगवीर उर्फ जग्गो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक टक्कर मार कर मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन


गोरई क्षेत्र के गांव छेछऊ निवासी किसान जगवीर उर्फ जग्गो (57) पुत्र मीठनलाल 3 मार्च शाम साढ़े सात बजे अपने साथी किसान सत्यप्रकाश निवासी रजुआ नगला के साथ इगलास से बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हरोथा के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैक्ट्रर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस ट्रैक्टर में ट्राली भी जुड़ी थी। इस टक्कर से दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को लेकर सीएचसी इगलास पहुंची। जहां चिकित्सक ने जगवीर उर्फ जग्गो को मृत घोषित कर दिया, जबकि साथी सत्यप्रकाश का अभी भी इलाज चल रहा है। मृतक ने अपने पीछे परिवार को रोते बिलखते हुए छोड़ा है। जग्गो के बड़े बेटे की करीब दस वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी इगलास नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें