फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत से गांव में पसरा मातम

Tue, 28 Mar 2023 01:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक घर से मोटरसाइकिल पर विजयगढ़ के लिए किसी कार्य के लिए आया था। कार्य करके विजयगढ़-सासनी मार्ग होता हुआ थाने के कुछ ही दूर आया, तो ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल को दीनदयाल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक युवक कृष्णमुरारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में विजयगढ़-सासनी रोड पर थाने के कुछ दूरी पर बाइक सवार को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  ट्रैक्टर टक्कर मारने के बाद रफूचक्कर हो गया। परिवार के लोग उसे अलीगढ़ दीनदयाल हॉस्पिटल ले गए, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मानिकपुर निवासी कृष्णमुरारी (23) पुत्र पप्पू बाबा मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह 8 बजे घर से मोटरसाइकिल पर विजयगढ़ के लिए किसी कार्य के लिए आया था। कार्य करके विजयगढ़-सासनी मार्ग होता हुआ थाने के कुछ ही दूर आया, तो ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने फोन द्वारा परिवार के लोगों को अवगत कराया।  घायल कृष्ण मुरारी को दीनदयाल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

परिवार वालों को जैसे ही युवक के मौत की खबर मिली, तो उसकी मां की हालत काफी गंभीर हो गई। परिवार के लोग मां को विजयगढ़ हॉस्पिटल में दिखाने लाए। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक के चार बहन और तीन भाई हैं। कृष्ण मुरारी दूसरे नंबर का था। ट्रैक्टर टक्कर मारने के बाद भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें