फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक-सड़क जाम करने वाले छात्रों पर दो मुकदमे

Mon, 02 Jan 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू छात्र नजीब की बरामदगी के लिए एएमयू छात्रों द्वारा शनिवार को किए गए रेल रोको आंदोलन के दौरान हुए घटनाक्रम पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आंदोलन में शामिल रहे 500 करीब अज्ञात छात्रों पर पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें 117 वह नाम उल्लेखित किए गए हैं, जो गिरफ्तारी के बाद मुचलके पर पुलिस लाइन से रिहा किए गए थे। सही नाम पते सत्यापित करने के लिए वीडियो फुटेज और एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय की मदद ली जाएगी। वहीं जीआरपी ने भी एक मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएमयू छात्रों पर सिविल लाइंस थाने में सब इंस्पेक्टर अफसर खान की ओर से यह मुकदमा सरकारी कार्य में बाधा आदि की धाराओं में दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया है कि पुलिस प्रशासनिक टीम पर बल प्रयोग कर इनके द्वारा बैरियर तोड़कर रेल व सड़क मार्ग बाधित कर जाम लगाया गया।
इस मुकदमे में 500 के करीब छात्रों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें उन 117 नामों का उल्लेख किया गया है, जो गिरफ्तारी के बाद मुचलकों पर रिहाई के वक्त पुलिस लाइन में खुद छात्रों द्वारा लिखवाए गए थे। हालांकि इस सूची में सिर्फ नाम ही नाम लिखवाए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि यह नाम गलत भी हो सकते हैं। इसलिए इनके सही नाम पते जानने के लिए वीडियो फुटेज व एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय की मदद ली जाएगी। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव इस मुकदमे की पुष्टि करते हुए बताते हैं कि अभी नाम जांच के बाद ही शामिल किए जाएंगे। बता दें कि शनिवार को एएमयू छात्रों ने यह प्रदर्शन किया था। जीआरपी में दर्ज मुकदमे के संबंध में इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे ट्रैक पर बैठने, स्टेशन पर अशांति फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे कार्रवाई छात्रों को चिह्नित कर की जाएगी। 
किसी भी छात्र के खिलाफ नहीं होने देेंगे कार्रवाई 
अलीगढ़। एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि एएमयू के एक भी छात्र के खिलाफ कार्रवाई हुई तो बर्दाश्त नहीं करेेेंगे और रेल रोको आंदोलन से बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रेल रोको आंदोलन में शामिल होने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम एक भी छात्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने देंगे। उल्लेखनीय है कि करीब ढाई माह से लापता जेएनयू छात्र नजीब अहमद का पता न लगने से नाराज एएमयू छात्रों ने शनिवार को विरोध मार्च निकालकर रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया था। इस दौरान पुलिस की लाठी छात्रों पर पड़ी थी और सैकड़ों छात्र गिरफ्तार किये गये, जिन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। रेल रोको आंदोलन में शामिल छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई की बात चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की नजर भी ऐसे छात्रों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें