फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए वसूली पर हंगामा

Thu, 28 May 2015 01:45 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए वसूली पर हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। आईटीआई में प्रवेश के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाने आए आवेदकों से मलखान सिंह जिला अस्पताल में 100-100 रुपये मांगने पर जमकर हंगामा हुआ। आवेदकों ने विरोध किया तो वहां इकट्ठा हुए कुछ दलाल आवेदकों से भिड़ गए। इस बात की सूचना जब छात्र नेताओं को हुई तो उन्होंने जिला अस्पताल पहुंच कर तीन दलालों को दबोच लिया और उन्हें सीएमएस डॉ. केके गुप्ता के सामने प्रस्तुत किया। साथ ही आवेदकों से लिए गए पैसे भी वापस कराए। एक दलाल अस्पताल का ही कर्मचारी निकला जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी महिला कर्मचारी और अन्य लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी से स्वास्थय प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। इसी के लिए करीब 200 से अधिक आवेदक जिला अस्पताल आए हुए थे। आरोप है कि ओपीडी विभाग के दूसरे तल पर कमरा नंबर 211 में बैठी एक महिला कर्मचारी आवेदकों से प्रति प्रमाण पत्र 100 रुपये ले रही थी। एक लड़की ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उसे प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। इस पर अन्य आवेदकों ने एतराज किया। मामला बढ़ा तो कुछ दलाल आवेदकों से भिड़ गए। जानकारी विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता संजू चौहान आदि को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वहां प्रमाण पत्र बनाने का काम रुक गया और हंगामा शुरू  हो गया। बाद में छात्र नेताओं की मौजूदगी में जो भी आवेदक वहां मौजूद थे उनका पैसा वापस कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें