फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन समेत दो बदमाश दबोचे

Mon, 22 Jun 2015 01:18 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना सासनी गेट में पुलिस ने दबिश के दौरान दो बदमाशों को पकड़ लिया है। बदमाशों से लाखों रुपये के लूट के माल के साथ 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। साथ ही उन्होंने पुरानी कुछ बड़ी वारदातों को भी अंजाम देना कबूल किया है। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन

थाना सासनी गेट प्रभारी उदल सिंह और उप निरीक्षक मनीष तिवारी रविवार की रात को मथुरा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। बाद में उन्हें पीछा करके दबोच लिया गया।
 पकड़े गए बदमाश सासनी गेट के ही रहने वाले मोहसिन और अशरफ हैं। इन दोनों के पास से एक पल्सर बाइक, 80 किलो पीतल का बुरादा और ढाई करोड़ रुपये की 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बदमाशों ने चार महीने पहले भी चार लाख की लूट सासनी गेट में करना स्वीकार किया है। पुलिस बदमाशों से और पूछताछ कर रही है। सराहनीय कार्य के लिए पुलिस पार्टी को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें