फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवती को ले गया होटल, बेहोश कर किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियाे

Sat, 25 Mar 2023 12:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बना लिए। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी उसे बहाने से अलीगढ़ के एक होटल में ले गया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाई प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज में एक युवक ने पड़ोसी युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। बीते दिनों वह युवती को अलीगढ़ के एक होटल में ले गया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। अब आरोपी शादी से मना कर रहा है और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


युवती का कहना है कि आरोपी बुलंदशहर जिले पहासू क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। कुछ दिन पहले जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो 15 मार्च को आरोपी उसे बहाने से अलीगढ़ के एक होटल में ले गया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया। 

होश आने पर युवती ने अपनी हालत देखकर नाराजगी जताई, तो आरोपी ने वीडियो दिखाकर चुप रहने को कहा और शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। अब वह उस पर शादी का दबाव नहीं बनाएगी। डरी-सहमी युवती ने जब इस घटना की शिकायत आरोपी पक्ष के लोगों से की ,तो आरोप है कि उसे घर में घुसकर पीटा गया। पिता को फरसा मारकर घायल कर दिया। युवती की तहरीर पर आरोपी राहुल, बनी सिंह, अजय तथा नीरज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें