फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: आवेदन करेंगे विद्यार्थी, स्कूल में अखबार पढ़ने के लिए किया प्रेरित

Mon, 09 Sep 2024 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रवृत्ति के लिए 15 सितंबर तक आवेदन किए जाएंगे। इस छात्रवृत्ति में 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूल के छात्र और छात्राएं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में एटा बाईपास स्थित नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का संकल्प लिया और सफल होने का भरोसा भी दिलाया। वहीं, उन्हें अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


9 सितंबर को कॉलेज में विद्यार्थियों को बताया गया कि उन्हें रोजाना अखबार पढ़ना चाहिए। इससे आसपास, देश-दुनिया में घटने वाली घटनाओं की जानकारी मिलेगी। छात्रवृत्ति के लिए 15 सितंबर तक आवेदन किए जाएंगे। इस छात्रवृत्ति में 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे। वह विद्यार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। कॉलेज की निदेशक नीरू गौतम, प्रबंधक विनीत गौतम, उप प्रबंधक पूनम गौतम, कोआर्डिनेटर अमन गौतम, बेबी गौतम, प्रॉक्टर अफजाल अहमद, प्रधानाचार्य रामगोपाल, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।

इस पर करें आवेदन
http//www.amarujala.com/atul- maheshwari-chhatravritti-2024
http://amarujalafoundation.org/
http://www.amarujala.com/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें