धरणीधर की परिक्रमा करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : samvad
अधिकमास में बेसवां स्थित धरणीधर सरोवर पर चल रहे ब्रज कुंभ मेला में सुबह से शाम तक परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं का हौसला देखते ही बन रहा है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में हर-हर महादेव और राधारानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। मेला में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सुबह आठ बजे महामंडलेश्वर श्रीराम भूषण महाराज रथ पर सवार होकर साधू-संतों के साथ धरणीधर सरोवर की परिक्रमा कर शाही स्नान करेंगे। यहां पर साधू-संतों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। कुटिया में हर रोज करीब 200 लोग ठहर रहे हैं।