अलीगढ़: सिटी में आज
Sat, 17 Oct 2026 03:25 AM IST
सार
अलीगढ़ शहर में 17 अक्तूबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
अलीगढ़ लॉक म्यूजियम का डिज़ाइन
- फोटो : नगर निगम
- रामघाट रोड : स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता सुबह 10 बजे।
- अचल ताल : अचल सरोवर गुमटी मंदिर में नवरात्र फलाहार महोत्सव समिति की ओर से भजन संध्या शाम 4 बजे।
- रामलीला मैदान : रामलीला महोत्सव में रामेश्वर महादेव की स्थापना का मंचन शाम 7 बजे।
- नौरंगाबाद : टीकाराम कॉलोनी पार्क में शूर्पणखा की नाक कान काटने की लीला का मंचन शाम 7 बजे।
- भमोला : आदर्श रामलीला महोत्सव में हनुमान-सीता संवाद का मंचन शाम 7 बजे।
- सासनी गेट : चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीकृष्ण लीला में छप्पन भोग लीला का मंचन शाम 7 बजे।
- मैरिस रोड : दुर्गाबाड़ी में दुर्गा पूजन सुबह 9.30 बजे।
- एएमयू : गुलिस्तान-ए-पार्क में सर सैयद दिवस पर समारोह सुबह 10.45 बजे।
- जीटी रोड : डीएस डिग्री कॉलेज के सभागार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का संबोधन दोपहर 12 बजे।
- तमोलीपाड़ा: मां कालका मंदिर से महाकाली की शोभायात्रा दोपहर 1 बजे।
- मैरिस रोड : होटल मेलरोज इन में इनरव्हील क्लब अलीगढ़ की बैठक दोपहर 2 बजे।