फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आदित्य बने एएमयू स्ट्रेंथ चैलेंज के चैंपियन

विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
एएमयू जिम्नेजियम हॉल में आयोजित इंटर स्कूल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजा महेंद्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल के आदित्य कुमार ने 425 किलोग्राम भार उठाकर एएमयू स्ट्रेंथ चैलेंज का खिताब जीता। यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक के सैयद अयान अहमद 380 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



टीम चैंपियनशिप में सैयद हामिद अली सीनियर सेकेंडरी स्कूल 32 अंकों के साथ प्रथम, एएमयू सिटी स्कूल 19 अंकों के साथ द्वितीय और यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक 11 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। 55 किलोग्राम वर्ग में कुनैन रजा, 60 किलोग्राम में अरीब आबिद और 65 किलोग्राम में धर्मेंद्र सिंह मालान ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिमखाना क्लब की अध्यक्ष प्रो. इफ्फत असगर ने किया। इस दौरान वरिष्ठ जिम्नेजियम प्रशिक्षक मजहर उल कमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें