फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमना स्टेशन पर आज ट्रेन रोकेंगे किसान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, खुफिया एजेंसी भी अलर्ट

Thu, 18 Feb 2021 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निरीक्षण करते सीओ गजेन्द्र सिंह साथ जीआरपी इंस्पेक्टर यशप । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान संयुक्त मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से तीन घंटे तक गभाना तहसील स्थित सोमना रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने की घोषणा की है। किसानों को रोकने के लिए रेलवे व जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की गई है। खुफिया एजेंसी भी अलर्ट है। महरावल व कलुवा स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही आरपीएफ ने आरपीएसएफ के 60 जवान कानपुर से बुलवाए हैं। जीआरपी आगरा लाइन से जवानों की दो कंपनियां आई हैं।
विज्ञापन


किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते जीआरपी के सीओ इटावा गजेंद्र कुमार बुधवार को अलीगढ़ आ गए। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से जीआरपी जवानों के साथ मॉक ड्रिल भी की। इधर, आरपीएफ (रेल सुरक्षा बल) अलीगढ़ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर अलीगढ़ जंक्शन सहित देहात के स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पोस्ट के जवानों के साथ ही आरपीएसएफ के जवानों को बुलाया गया है।

किसी सूरत में ट्रेन नहीं रोकने दी जाएगी। रेल रोकने पर रासुका में पाबंद करने की तैयारी है। इधर, एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि उन्होंने जिले की सभी तहसीलों के एसडीएम को अलर्ट किया है। गभाना में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। जिले की खुफिया टीम को भी अलर्ट किया गया है। एसडीएम गभाना प्रवीण यादव ने बताया कि किसानों की ओर से अभी तक आंदोलन की जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर हो रहे प्रचार को लेकर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रेल रोकने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत ग्रुप ने किसानों से साधा संपर्क
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष विमल तोमर ने बताया कि उन्होंने किसान नेताओं के सभी गुटों से संपर्क किया गया है। दोपहर 12 बजे से आंदोलन शुरू होगा। गभाना के सोमना स्टेशन पर ट्रेनों को रोका जाएगा। इस आंदोलन में भाग लेने के लिए पूरे जिले के किसानों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें