फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज करें रक्तदान, बचाएं लोगों की जान

Tue, 14 Jun 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रक्‍तदान - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा 14 जून को मलखान सिंह जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन  जिला अस्पताल के सभागार में किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। आइडिया सेल्यूलर लिमिटेड इस कार्यक्रम में विशेष सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। आइडिया सेल्यूलर लिमिटेड के जोनल हेड मुदित मित्तल ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर रक्तदान करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

 स्मार्ट विलेज फाउंडेशन के अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि वो अपनी टीम के सदस्य सचिन चौधरी, ऋषिपाल सिंह, रिंकू चौधरी आदि के साथ शिविर में रक्तदान करने पहुंचेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी रक्तदान करने की अपील की है।
उड़ान सोसायटी के ललित उपाध्याय और ज्ञानेंद्र मिश्रा ने घोषणा की कि शिविर में उनके स्वयं सेवक भी शिरकत करेंगे। यूनिवर्सल एजूकेशन सोसायटी के डॉ. हरि सिंह यादव ने बताया कि शिविर में उनके संस्थान के वालंटियर्स मौजूद रहेंगे।  प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना और यूपी की सांस्कृतिक अंबेसडर डॉ. पूनम सारस्वत, वरिष्ठ पत्रकार इरम आगा ने भी कार्यक्रम से जुड़ने की बात कही है। ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एजूकेशन के डायरेक्टर विजय दीक्षित ने भी शिविर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की बात कही।  कार्यक्रम में अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय रक्तदान के संबंध में जो भ्रांतियां हैं, उनके विषय में बताएंगे। साथ ही रक्तदान के महत्व को भी रेखांकित करेंगे।  अमर उजाला यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से कर रहा है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदलाल यादव, मलखान  सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वाई के भारद्वाज, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान और दीन दयाल संयुक्त अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा भी शिरकत करेंगी। पल्स पोलियो पर्यवेक्षक त्रिलोकी नाथ गौड़, पुलिस आपदा प्रबंधन, सुरक्षा संघर्ष समिति, सैनिक फाउंडेशन, नव चेतना समिति, चंद्रपाल, प्रमोद सेनानी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें