फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 28 बूथों पर 3360 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर विशेष फोकस

Thu, 28 Jan 2021 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं मोहनलाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद के 28 बूथों पर 3360 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


28 एवं 29 जनवरी को क्रमश: 28 एवं 37 बूथों पर टीकाकरण की योजना है। 28 को 3360 और 29 जनवरी को 4230 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाने की योजना है। इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर विशेष फोकस है। जनपद में इनकी संख्या 2 हजार से अधिक है। आंगनबाड़ी तक टीके से संबंधित सूचना पहुंचाने के लिए एक से अधिक माध्यम का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों के माध्यम से लाभार्थियों को टीका लगाने के लिए उत्साहित किया जा रहा है।

25 जनवरी को जनपद में लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 54 प्रतिशत टीके लगने से स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हो रही है। इसलिए इस बार विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि टीकाकरण के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास चुनाव की तरह पर्ची भी भेजी गई है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि 28 जनवरी को 28 सत्र होंगे। 6 सत्र पर 100-100 और 22 सत्र पर 125 से 131 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मौजूदा खतरा के सामने एकाध दिन का बुखार कोई मायने नहीं रखता
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी बिना डरे टीका लगवाएं। टीका से कोई नुकसान नहीं है। वह स्वयं टीका लगवा चुके हैं। जेडी डॉ. वीपी सिंह, पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के सीएमएस डॉ. एबी सिंह, मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन सहित प्रमुख चिकित्सक टीके लगवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी को कोई परेशानी नहीं है। टीके लगने के बाद मामूली बुखार आम बात है। मौजूदा खतरे के सामने एकाध दिन का बुखार कोई मायने नहीं रखता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें