फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: छेड़खानी से तंग आकर युवती ने दे दी जान, मुकदमा दर्ज, युवक गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 08 Nov 2024 11:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी के परिजनों ने विष्णु नामक युवक पर आरोप लगाया कि वह पिछले तीन माह से किशोरी का पीछा कर उसे लगातार परेशान कर रहा था। उससे कई बार छेड़खानी भी कर चुका है। आरोप लगाया कि युवक ने घर पर आकर पहले बेटी संग मारपीट की फिर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
किशोरी ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नगला मानसिंह में किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह गांधीपार्क इलाके में परिवार संग किराये पर रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं। पांच बच्चों में दूसरे नंबर की बेटी इलाके के ही निजी स्कूल से कक्षा आठवीं में पढ़ाई कर रही थी। 6 नवंबर को वह पत्नी व बड़ी बेटी के साथ बाजार गए थे। दोनों छोटी बेटी कोचिंग के लिए गई हुईं थीं। इसी बीच दूसरे नंबर की 16 वर्षीय बेटी ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन वापस घर पहुंचे तो बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। 

किशोरी के परिजनों ने विष्णु नामक युवक पर आरोप लगाया कि वह पिछले तीन माह से किशोरी का पीछा कर उसे लगातार परेशान कर रहा था। उससे कई बार छेड़खानी भी कर चुका है। यह भी आरोप लगाया कि युवक ने घर पर आकर पहले बेटी संग मारपीट की फिर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


सीओ बन्नादेवी संजीव तोमर ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर विष्णु निवासी नगला मानसिंह, थाना गांधीपार्क के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें