तिरंगे झंडे के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने के साथ ही पोस्टमैन से भी खरीद सकते हैं। सभी डाकघर, उप डाकघर एवं शाखा डाकघरों में बिक्री शुरू हो गई है। इसकी लंबाई 30 और चौड़ाई 20 इंच है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। इस क्रम में डाक विभाग ने भी तिरंगा उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। मुख्य डाकघर समेत सभी शाखाओं में 25 रुपये में तिरंगा लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ प्रवर डाक अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तिरंगे झंडे के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने के साथ ही पोस्टमैन से भी खरीद सकते हैं। सभी डाकघर, उप डाकघर एवं शाखा डाकघरों में बिक्री शुरू हो गई है। इसकी लंबाई 30 और चौड़ाई 20 इंच है। स्वतंत्रता दिवस तक बिक्री की जाएगी।