फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्राॅनिक्स और टिन उद्योग में लाखों की कर चोरी पकड़ी

Fri, 18 Mar 2016 01:53 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
सराय हकीम में जे.के टीन उद्योग पर रिकार्ड खंगालती सेल टैक्स टीम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने पुलिस के साथ सराय हकीम और बारहद्वारी के दो प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर लाखों रुपये की वैट की चोरी पकड़ी है। जेके टिन उद्योग के हेमंत बंसल और बंसल इलेक्ट्रानिक्स एंड फर्नीचर के जितेंद्र बंसल के सराय हकीम स्थित प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) ने गुरुवार दोपहर ढाई बजे छापा मारा।
विज्ञापन


छापामार कार्रवाई की खबर आग की तरह फैल गई और आननफानन में पूरे बाजार में हलचल मच गई। कई दुकानदार कुछ देर के लिए अपनी दुकानों का शटर गिरा कर इधर उधर चल दिए, नौकरों को बाहर की चौकीदारी में लगा दिया गया। जब सबकुछ सामान्य तरीके से निपटने लगा तो दुकानदार दुकानों में वापस आए।
वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एसआईबी गजेंद्र राव, डिप्टी कमिश्नर आरके अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर बीआर सिंह, डिप्टी कमिश्नर आरके अग्रवाल, असिस्टेंट कमिश्नर आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयुक्त टीम इस कार्रवाई में पहुंची थी। टीम का कोई विरोध न हो इसके लिए एसओ विनोद यादव, एसओ अनुज कुमार, एसओ अमित कुमार आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


तकरीबन दो से तीन घंटे तक चली कार्रवाई में अधिकारियों की टीम ने दुकान और गोदामों में मौजूद स्टाक, माल की खरीद, माल की बिक्री और इस पर चुकाए गए कर का पूरा रिकार्ड अपने साथ लिया है। इस रिकार्ड की पूरी पड़ताल करने के बाद इनकी कर चोरी सामने आएगी। अधिकारियों की मानें तो कई महीने से कर चोरी हो रही थी, जिसकी गोपनीय सुरागसी के बाद छापा मार कार्रवाई हो रही है। दोनों प्रतिष्ठानों की बिक्री को देखते हुए प्रथम दृष्टया कई लाख की कर चोरी का मामला सामने आने की आशंका है। अब अलीगढ़ के दूसरे प्रतिष्ठानों पर भी ऐसी ही कार्रवाई होगी, जो नियमानुसार अपना कर नहीं चुका रहे हैं।

छापामार कार्रवाई के दौरान कोई भी व्यपारिक नेता या संगठन के कोई पदाधिकारी नजर नहीं आए। मार्च महीने में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों पर अपना लक्ष्य पूरा करने का दबाव बढ़ता जा रहा है ऐसे में इस तरह के जांच सर्वे और छापों की कार्रवाई बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें