पिछले चार वर्ष से विद्युत महकमे में सेवाएं दे रहे पावर काॅरपारेशन के 337 संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें अधिकांश सैनिक कल्याण बोर्ड से कार्यरत सेवानिवृत्त फौजी हैं। जिनकी सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें सभी जिले के एक-एक बिजलीघर पर तीन-तीन की संख्या में तैनात थे।
चूंकि इनका समय पूरा हुआ है, इसलिए यह सेवा समाप्त की गई है और इनका समय बढ़ाने के संबंध में मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। मुख्यालय से अनुमोदन मिलने के बाद इन्हें फिर से मौका दिया जा सकता है। फिलहाल सभी बिजलीघरों पर टीजी-टू संवर्ग से स्थायी कर्मी तैनात किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य अभियंता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणांचल के एमडी अमित किशोर के स्तर से जिले के 337 विधुत कर्मियों की सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश जारी किया है।
इनके स्थान पर टीजी टू संवर्ग के स्थायी कर्मियों को मौका दिया गया है। इस विषय में विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिनकी सेवा समाप्त की गई है, उनमें अधिकांश सैनिक कल्याण बोर्ड सेवानिृवत्त कर्मचारी हैं। इनका कार्यकाल चार वर्ष का था, जो मार्च में खत्म हो गया। इसके अलावा 181 अन्य संविदाकर्मी हैं। ये सभी तीन तीन की संख्या में जिले के 127 बिजलीघरों पर तैनात थे। इनमें 156 सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्मचारी हैं। अब इनकी सेवा बहाली का आदेश मुख्यालय से होगा। तभी यह नए सिरे से तैनात होंगे। चूंकि इनके स्थान पर तैनाती दे दी गई है। इसलिए किसी तरह की समस्या सामने नहीं आ रही है।