समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने कहा कि अलीगढ़ नुमाइश के कृष्णांजलि, कोहिनूर, मुक्ताकाश मंच पर होने वाले कार्यक्रम देखने के लिए प्रवेश निशुल्क है, लेकिन पहली बार नुमाइश में बने मंदिर में जाने पर रुपये मांगे जा रहे हैं।
सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह ने अलीगढ़ की नुमाइश में बनाए गए मां वैष्णो देवी मंदिर में शुल्क लेने पर आपत्ति दर्ज की है। मां वैष्णो देवी मंदिर नुमाइश में पहली बार बनाया गया है, इसकी 50 रूपए टिकट रखी गई है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने कहा कि कृष्णांजलि, कोहिनूर, मुक्ताकाश मंच पर होने वाले कार्यक्रम देखने के लिए प्रवेश निशुल्क है, लेकिन पहली बार नुमाइश में बने मंदिर में जाने पर रुपये मांगे जा रहे हैं।
मंदिर में दर्शन के लिए शुल्क लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए पूर्व विधायक जमीर उल्लाह ने कहा कि मंदिर में दर्शन के लिए प्रति 50 रुपये वसूल किए जा रहे हैं, जबकि यह जमीन नवाब राहत रहमत उल्लाह खान शेरवानी ने मुफ्त में नुमाइश लगाने के लिए दी थी। यहां धार्मिक कार्य करने के लिए शुल्क लिए जा रहे हैं। धार्मिक स्थलों में प्रवेश करने पर कोई शुल्क नहीं लगता है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि नुमाइश में मंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क न लिया जाए। नुमाइश को सस्ते से सस्ता बनाया जाए, ताकि अलीगढ़ के लोगों का पूरी तरह से मनोरंजन हो सके।