फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के दंपती से लाखों के जेवर ठगे, झांसा देकर गाड़ी में बिठाया, उसके बाद जेवर उतरवा लिए

Fri, 01 Mar 2019 11:12 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हाथरस के सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन जाने वाले मोड़ पर शुक्रवार को ठगों ने एक दंपती से वाहन में बिठाने के बहाने लाखों रुपये कीमत के जेवर ठग लिए। पीड़ित दंपती नगर में एक आयोजन में भाग लेकर घर लौट रहे थे। इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मथुरा के टैंटी गांव निवासी निरंजन लाल अपनी पत्नी राधारानी के साथ नगर के मोहल्ला बारहसैनी में मंगलवार को एक समारोह में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम में भाग लेकर वे बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे बस स्टैंड से ई-रिक्शा में बैठकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। 

जीटी रोड से स्टेशन की तरफ मोड़ पर दो युवक आए और कहने लगे कि ट्रेन में बहुत भीड़ है। उनकी गाड़ी एलआईसी कार्यालय के पास खड़ी है। उसमें बैठकर चलो। पति-पत्नी जाने को राजी हो गए तो ठगों ने कहा कि उनकी गाड़ी नोट लाने ले जाने का काम करती है। आगे जाकर पुलिस चेकिंग करेगी, इसलिए आप दोनों अपना सोने के जेवर उताकर लिफाफे में रख लो। 
विज्ञापन


युवकों ने दोनों को लिफाफा दे दिया। राधारानी ने अपने गले से पांच तोले को सोने का पैंडल, हाथ के कड़े, दो अंगूठी और पति ने अपनी वजनी सोने की दो अंगूठी उतारकर लिफाफे में रख ली। युवकों ने लिफाफे को टेप लगाकर सील कर दिया। जैसे ही दोनों पति-पत्नी उतरे, ठगों ने लिफाफा बदल दिया। इसके बाद ठग रफूचक्कर हो गए। 

लुटे-पिटे पति-पत्नी कोतवाली गए। पहले तो उन्हें यह कहकर टरका दिया गया कि गलती तो उनकी है। वह क्या कर सकते हैं। बाद में पीड़ितों ने सिफारिश लगवाई। तब कहीं जाकर उनकी तहरीर ली गई।  बता दें कि कई माह पूर्व दूसरे की गाड़ी को अपनी बताकर सवारी बिठाने की कहकर गांव पोरा निवासी पति पत्नी से ठग हजारों रुपये और जेवर ठगकर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें