फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साझीदार को फंसाने के लिए खुद फेंकी डेटोनेटर की छड़, दबोचा

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि जब पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को फोन लगाया, तो वह नंबर बंद था। हालांकि सूचना देते समय उसने अपना नाम विकास चौधरी बताया था, मगर जांच में उसका सही नाम मथुरा के नौहझील क्षेत्र के टोली मोहल्ला निवासी चांद पाया गया।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधा क्षेत्र में खैर रोड पर स्वर्ण भूमि गेस्ट हाउस के सामने सड़क सहारे घास पर फेंके गए डेटोनेटर की अमोनियम नाइट्रेट छड़ अपने परिचित को फंसाने के इरादे से फेंके गए थे। जिसने पुलिस को सूचना दी। वही इस कांड का मुख्य आरोपी रहा। पुलिस ने उसे रात भर के प्रयास के बाद गिरफ्तार कर लिया। अब उसका एक साथी फरार है। मामले में उजागर हुआ है कि राजस्थान से परिचित के लिए ये छड़ें मंगाई गई थीं। पुलिस उस तक पहुंचने को प्रयासरत है।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि जब पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को फोन लगाया, तो वह नंबर बंद था। हालांकि सूचना देते समय उसने अपना नाम विकास चौधरी बताया था, मगर जांच में उसका सही नाम मथुरा के नौहझील क्षेत्र के टोली मोहल्ला निवासी चांद पाया गया। साथ में शिकायतकर्ता द्वारा बाइक का सही नंबर बताया गया। इस पर पुलिस का शक गहरा गया। प्रयास कर लोधा पुलिस ने चांद को कार समेत हिरासत में ले लिया।

इस दौरान उसका साथी नौहझील क्षेत्र के इमामबाड़ा निवासी रिजवान फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में चांद नौहझील निवासी जावेद के साथ साझेदारी में गैराज संचालित किया था। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसी विवाद में कब्जे के विवाद को लेकर उसने जावेद व निजाम को फंसाने का प्लान बनाया। इसे लेकर एक युवती की आईडी बनाकर जावेद से बातचीत की गई और बात कर फंसाते हुए जावेद को मिलने के लिए बुला लिया। इसी दौरान जावेद व निजाम अपने साथी को लेकर आ गए।
विज्ञापन


इसी साजिश में उन्हें फंसाने का प्रयास किया गया। इसी बीच यह सामान यहां फेंक दिया गया और उन पर आरोप लगा दिया। आरोपी ने स्वीकारा कि उसने अपने रिश्ते के भाई की मदद से राजस्थान से यह सामान मंगाया। वह खुद खनन से जुड़ा काम करता है।

इस मामले में जांच में उजागर हो गया है कि जिसने सूचना दी, उसी ने यह साजिश रची थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें