मलखान सिंह अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। सर्वाधिक मरीज डायरिया, बुखार, डेंगू, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और सूजन के आए। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी के चलते मरीज तीमारदारों के कंधों पर सवार होकर डॉक्टरों को दिखाने आए।
अलीगढ़ में डायरिया, बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। स्ट्रेचरों की कमी के चलते तीमारदार मरीजों को कंधों पर ही ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को जिला अस्पताल मलखान सिंह और दीनदयाल अस्पताल में मरीजों की सुबह से ही भीड़ रही। मलखान सिंह अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। सर्वाधिक मरीज डायरिया, बुखार, डेंगू, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और सूजन के आए। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी के चलते मरीज तीमारदारों के कंधों पर सवार होकर डॉक्टरों को दिखाने आए। इमरजेंसी के बाहर भी यही नजारा था। दोनों अस्पतालों की ओपीडी में मंगलवार को तीन हजार से अधिक मरीज आए।
मौसम में बदलाव से बच्चे हो रहे बीमार
लगातार मौसम में बदलाव के चलते बच्चे बुखार, डायरिया, उल्टी, दस्त की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल मलखान सिंह में ओपीडी के बाहर बच्चा मरीजों की लाइन थी। घंटों इंतजार के बाद डॉक्टर से परामर्श लिया। बुधवार को करीब 200 से अधिक बच्चों ने ओपीडी में उपचार लिया। गंभीर हालत होने पर कुछ को बच्चा वार्ड में भर्ती भी किया गया।