फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले सुपारी देकर करा दी थी महेंद्र की हत्या

विज्ञापन
इगलास में 3 वर्ष पहले हुए अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी के विषय में बताते हुए ए? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इगलास क्षेत्र के गंगा गढ़ी में तीन वर्ष पूर्व हुए युवक के अपहरण व हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या एक लाख रुपये में सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस ने सुपारी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हत्या करने वाले ने भी पुलिस के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने परिवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि इगलास थाने में 10 जुलाई 2017 को गांव गंगा गढ़ी के युवक महेंद्र के अपहरण की रिपोर्ट अपहृत के पिता सुग्रीव ने गांव के ही हरिनारायण, लक्ष्मी नारायण, उसके बेटे चंद्रकांत व देवेंद्र उर्फ कबूतर के खिलाफ कराई थी। बाद में घटना की जांच क्राइम ब्रांच को दी गई। क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस संयुक्त रुप से घटना के खुलासे के लिए लगी हुई थी। घटना का खुलासा नहीं होने पर क्राइम ब्रांच के विवेचक ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट लेकर हरिनारायण को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में वह टूट गया। उसने बताया महेंद्र पूर्व में उसकी पत्नी और 13 वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। बाद में पुलिस द्वारा पत्नी और बहन को बरामद कर महेंद्र को जेल भेज दिया गया था।
जमानत पर रिहा होने के बाद महेंद्र गांव में रहने लगा तो उसेे अपनी बेइज्जती महसूस हुई। इसी रंजिश के चलते गोंडा थाना क्षेत्र के कछोटपुरा के बॉबी को महेंद्र की हत्या करने को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई। बॉबी ने 9 जुलाई 17 की शाम को महेंद्र की हत्या कर शव को नोगवां नहर पुल पर बोरे में बांध कर फेंक दिया। पुलिस ने 12 जुलाई 2017 को शव बरामद किया था। शिनाख्त न होने पर डीएनए सैंपल लिया गया था। बाद में पुलिस के डर से बॉबी ने 23 मार्च 2018 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कपड़ों से पहले हो चुकी है, लेकिन साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए मृतक के डीएनए सैंपल का मिलान उसके पिता के डीएनए से कराया जाएगा। गिरफ्तार हरिनारायण को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें