फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक ही दिन में पलटे तीन वाहन, चालक समेत कई घायल

Sat, 11 Nov 2023 11:52 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पहली घटना शनिवार की सुबह समय करीब पांच बजे लधौआ चीनी मिल के पास हुई। जहां एक ट्रक चालक को नींद का झोंका आने से ट्रक अचानक पलट गया। दूसरी घटना में विजयगढ़ की ओर से आ रहा एक ट्रक गोपी स्थित ओवरब्रिज के नीचे चौराहे पर पलट गया।
विज्ञापन
अकराबाद में तीन वाहन पलटने के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में जीटी रोड शनिवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन वाहन पलट गए। जिंससे वाहन चालक समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


पहली घटना शनिवार की सुबह समय करीब पांच बजे लधौआ चीनी मिल के पास हुई। जहां एक ट्रक चालक को नींद का झोंका आने से ट्रक अचानक पलट गया। जिसमें ट्रक का हेल्पर अनुज कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी नगला मसंद थाना कोतवाली सिकंदराराऊ घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना जीटी रोड स्थित टुआमई मोड़ के पास दोपहर बारह बजे हुई।

जहां एक टेंपो पलटने से चालक अली पुत्र मकसूद खां निवासी जीवनगढ़ अलीगढ़ घायल हो गया। वहीं शाम चार बजे विजयगढ़ की ओर से आ रहा एक ट्रक गोपी स्थित ओवरब्रिज के नीचे चौराहे पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से बाजार से लौट रहे दो बच्चे मुस्कान व नीशू पुत्रगण नागेंद्र निवासी गांव चांदपुर घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों घायलों को निकाला। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें