फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, दो लोगों की मृत्यु

विज्ञापन
सोहन लाल का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-मथुरा रोड पर ताऊ बाग के समीप कार की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें दो लोगों की उपचार को लेकर जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन




गांव कांडली निवासी सोहन सिंह (52) पुत्र केहरी सिंह खेती का कार्य करके शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर से अपने साथी गांव नगला हीरा निवासी सुंदर (40)पुत्र गोपीराम व भोला पुत्र सूरजपाल के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर ताऊ बाग के समीप पीछे से आई कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया और तीनों सवार नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए।



काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को निकाल कर उपचार के लिए जेएन मेडिकल कालेज भेजा जा रहा था। रास्ते में ही सोहन सिंह व सुंदर की मृत्यु हो गई। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है, देर शाम दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के संबंध में गांव कांडली निवासी बनवारी लाल पुत्र केहरी सिंह ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें