फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर में पांच दिन में तीन ट्रांसफॉर्मर चोरी, 500 बीघा की सिंचाई ठप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Fri, 01 May 2026 11:56 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव बिरौला के किसान परेशान हैं। उनके गांव में लगे तीन ट्रांस फार्मर को चोर चुरा ले गए। यह तीनों चोरी पांच दिन के अंदर हुईं हैं। इन ट्रांसफार्मरों से लगभग 500 बीघा भूमि की सिंचाई होती थी। 
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर क्षेत्र के गांव बिरौला में पांच दिनों के भीतर तीन ट्रांसफॉर्मर चोरी होने से किसानों में भारी रोष है। चोर 11 हजार वोल्ट लाइन से ट्रांसफॉर्मर उतारकर उनमें लगे कॉपर सहित कीमती उपकरण ले गए। इससे सैकड़ों बीघा भूमि के लिए सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


स्थानीय किसानों ने बताया है कि करीब 500 बीघा कृषि भूमि की सिंचाई बाधित हो गई। 26 अप्रैल की रात देवीराम के खेत से 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर, 28 अप्रैल को राजकुमार के खेत से 25 केवीए और 30 अप्रैल को शैलेश के खेत से 33 केवीए ट्रांसफॉर्मर चोरी हो गया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी है। किसानों का कहना है कि पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन में ट्रांसफॉर्मर चोरी की सूचना पर 30 तारीख की रात को कोतवाली  पुलिस की एक टीम बिरौला क्षेत्र में मौजूद थी, किंतु मौसम और पानी भरे खेतों की वजह से चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें