फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाग रहे तीन चोर पकड़े, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्रांर्गत ग्राम पंचायत साथिनी के मजरा गांव मोनिया स्थित सत्संग सेंटर से चोरी का सामान लेकर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पीट कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन




मथुरा क्षेत्र के गांव बसेला निवासी रघुनंदन पुत्र ओंकार सिंह का कहना है कि वह गांव मोनिया स्थित राधा स्वामी सत्संग सेंटर के केयर टेकर हैं। बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे सेंटर में लगे 10 किलोवाट के स्टेबलाइजर को तीन चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने भीकम्बर, जगवीर, सत्यवीर, सतेंद्र, रविंदर, ओमप्रकाश, सतीश आदि ग्रामीणों के सहयोग से तीनों चोरों को स्टेबलाइजर व बाइक के साथ पकड़ लिया।



उन्होंने अपने नाम किला बेसवां निवासी भगवानदास पुत्र रूपकिशोर व भूपेंद्र पुत्र डालचंद, मथुरा के थाना राया के गांव मनीना निवासी सोनू पुत्र होरीलाल बताए। ग्रामीणों ने तीनों चोरों का पीट कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल कोमल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें