फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कौड़ियागंज में 15 दिन में दो भाइयों सहित तीन की मौत

विज्ञापन
 मानपाल का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा कौड़ियागंज के एक परिवार के दो सगे भाइयों और चचेरी बहन की 15 दिन के अंतराल में मौत से लोग स्तब्ध हैं। कस्बा और परिवार में मातम छाया हुआ है। एक भाई और बहन की बीमारी से जान गई, जबकि एक भाई ने हादसे में बुधवार को दम तोड़ा है। ग्रामीणों के साथ नाते-रिश्तेदार परिजनों को ढांढ़स बंधाने लगे हैं, पर परिजनों का विलाप थम नहीं रहा है।
विज्ञापन

कस्बा कौड़ियागंज के अनिल कश्यप ने बताया कि अलीगढ़ में धनीपुर स्थित बाबा कॉलोनी में रहने वाली उनकी चचेरी बहन ममता (37) पत्नी अशोक कुमार का एक अप्रैल को बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग बहन की अर्थी में शामिल होने गए थे, जहां अंतिम संस्कार होने के बाद देर शाम चचेरा भाई मानपाल (30) अपनी छोटी बहन अनीता के साथ बाइक से कौड़ियागंज लौट रहे थे। रात करीब 9:00 बजे पनैठी गंगीरी रोड पर हकीमगढ़ी रजबहा पुलिया के पास एक एंबुलेंस ने मानपाल की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई-बहन घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को अलीगढ़ में निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां बुधवार देर शाम घायल मानपाल पुत्र सत्यपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। परिवार में एक दिन में दो मौत से 15 दिन पहले मानपाल के बड़े भाई अरुण (35) की भी बीमारी से मौत हो गई थी, परिवार के लोग एक के बाद एक तीन मौत होने से दहल गए हैं। महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। आस-पड़ोस के साथ नाते-रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें