जनपद में शुक्रवार को तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनके संपर्कियों की ट्रेसिंग व उनके स्वास्थ्य की जांच स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। जनपद में 51 केस सक्रिय हैं, जबकि 34 कंटेनमेंट जोन हैं। शुक्रवार को 15 व्यक्ति डिस्चार्ज किए गए।
बता दें कि जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हो। लेकिन केस लगातार मिल रहे हैं। इसीलिए जनपदवासियों को सतर्कता और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की दरकार है। शुक्रवार को जनपद में कुल तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पहला केस शहर से जुड़ा रियाज कॉलोनी का है। जबकि दूसरा केस शहर की बेगमबाग कॉलोनी का है। तीसरा मामला चंडौस क्षेत्र के गणेशपुर का है। इस पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। शुक्रवार को कुल 3023 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें से 1493 ने एंटीजन जांच कराई। 1529 ने आरटीपीसीआर जांच कराई।