जनपद में कोरोना से तीन लोग संक्रमित हुए हैं। जनपद में शुक्रवार को रिकार्ड 5900 लोगों की कोरोना जांच हुई है। यह एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। सर सैयद नगर के 60 वर्षीय बुजुर्ग, 17 वर्षीय युवक एवं 69 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। तीन नए मामले आने के बाद जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है।
जनपद में अब तक 11434 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को रिकार्ड 5900 लोगों की कोरोना जांच की गई। यह एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। अब तक 5.46 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।