फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लोगों में से तीन नॉन कोविड व चार की मौत अलीगढ़ से बाहर हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोशल मीडिया पर चल रही उन पोस्ट को पूरी तरह भ्रामक, आधारहीन और असत्य बताया है जिसमें मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों की लगातार मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने स्पष्ट कि 18 फैकल्टी मेंबर्स की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान होने की बात कही जा रही है। इसमें तीन की मौत अन्य कारणों से हुई है। इसमें ब्रेन हैमरेज, हार्ट की बीमारी आदि शामिल हैं।
इसके अलावा 15 फैकल्टी मेंबर्स की मौत कोविड या कोविड-19 के संदेह चलते हुई है। इसमें से 4 लोग ऐसे हैं जिनकी मौत अलीगढ़ से बाहर हुई। सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली जा रही हैं उसमें उन लोगों को भी शामिल कर लिया जा रहा है जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से काफी वक्त पहले रिटायर हो गए और औसत आयु पूरी करने के बाद स्वभाविक मृत्यु हुई। इसके अलावा, कुछ रिटायर फैकेल्टी मेंबर ऐसे भी थे, जो अपने रिटायरमेंट के बाद अलीगढ़ से बाहर रह रहे थे और वहां उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें