फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोरोना से तीन की मौत, चार नए मरीज मिले, जिले में 12 हुई मृतकों की संख्या

विज्ञापन
बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्कस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से तीन मौत हुई, जबकि सासनी गेट थाने में तैनात सिपाही सहित चार नए मरीज मिले। पॉजिटिव मरीजों में एक इगलास के सीतापुर गांव का प्रवासी मजदूर है, जबकि तीन शहर के दुर्गापुरी, सासनी गेट और तुर्कमान गेट क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिनकी मौत हुई है, उनमें कोतवाली के मानिक चौक का 50 वर्षीय कचौड़ी विक्रेता पहले से संक्रमित था और इलाज चल रहा था। इसी तरह सिविल लाइंस जमालपुर कांशीराम कालोनी की 36 वर्षीय महिला तीन दिन पहले संक्रमित हुई थी और मेडिकल में ही इलाज हो रहा था। तीसरी शिवपुरी बन्नादेवी की 60 वर्षीय महिला तबियत खराब होने पर बृहस्पतिवार को मेडिकल पहुंची थी, जहां शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसके अलावा जो नए संक्रमित मरीज मिले हैं, उनमें दुर्गापुरी में किरायेे पर रहने वाला थाना सासनी गेट में तैनात 23 वर्षीय सिपाही, सासनी गेट की 62 वर्षीय महिला, तुर्कमान गेट की 50 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं लखनऊ केजीएमयू से आई रिपोर्ट में इगलास के सीतापुर गांव का 26 वर्षीय महाराष्ट्र से लौटा प्रवासी मजदूर पॉजिटिव निकला। उसके चचेरे भाई को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई हैं, जबकि चार नए मरीज मिले हैं। इनसे संबंधित इलाकों को सैनेटाइज कराने, परिवारों को क्वांरटीन कराने आदि का काम जारी है।
विज्ञापन

-चंद्रभूषण सिंह डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें