लुटेरे शराब ठेके के वीडियो सर्विलांस से परिचित रहे होंगे, यही कारण था कि बाइक को ठेके से आगे पनेठी की ओर कुछ दूर आगे खड़ी करके ठेके पर पहुंचे, जहां ठेके का दरवाजा खुलने का इंतजार किया, जैसे ही सेल्समैन योगेश लघुशंका को निकला, तीनों बदमाश अन्दर घुस गए। जिसके बाद लूट करके बुढ़ासी पुलिस बूथ जिसे अस्थाई पुलिस चौकी भी माना जाता है, उसके आगे से बेधड़क होकर भाग गए।
25 दिन पहले तारकोल के 22 ड्रम हुए थे चोरी
इसी शराब ठेके के बाहर रखे तारकोल के 22 ड्रम 31 दिसंबर की भोर पहर के चोरी हो गए थे, जिसमें 10 ड्रम तारकोल से भरे हुए थे। इस मामले में अजीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी नाथा बाजिदपुर थाना रोरावर ने तहरीर भी दी थी, लेकिन घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका है।