फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: तीन सदस्यीय कमेटी करेगी विधि छात्रा को फेल करने की जांच, इंतजामिया ने शुरू की छानबीन

Thu, 07 Nov 2024 11:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि छात्रा ने 2021 में बीएलएलबी में प्रवेश लिया। 2021 में वह फेल हो गई। दोबारा परीक्षा में वह नकल करती पकड़ी गई। इसलिए 2021 में वह फेल हो गई। 2022 में उन्हें डिबार कर दिया गया। 2023 में तीसरी बार वह तीन विषय में फेल हो गईं थी।
विज्ञापन
एएमयू रजिस्ट्रार ऑफिस के गेट पर धरना देती बीएएलएलवी की छात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में विधि की छात्रा अवंतिका गौड़ के फेल करने के मामले में यूनिवर्सिटी इंतजामिया ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जो जांच करेगी। छात्रा ने तीन साल से जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाकर कुलसचिव कार्यालय परिसर में धरना दिया था।

विज्ञापन


बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा अवंतिका गौड़ ने बताया था कि विभाग के ही प्रो. एहतिशाम जानबूझकर फेल कर रहे हैं। इसके बाद इंतजामिया ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि छात्रा अवंतिका ने 2021 में बीएलएलबी में प्रवेश लिया था। 2021 के परीक्षा में वह फेल हो गई थी। दोबारा परीक्षा में वह नकल करती पकड़ी गई थी। इसलिए 2021 में वह फेल हो गई थी। 

2022 में उन्हें डिबार कर दिया गया था। 2023 में तीसरी बार वह परीक्षा में बैठीं तो तीन विषय में फेल हो गईं थी। उन्होंने पांच में से तीन प्रश्न ही के उत्तर लिखे थे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जांच कमेटी के अध्यक्ष इतिहास विभाग के प्रो. मानवेंद्र कुमार पुंढीर हैं। कमेटी में तीनों शिक्षकों को इतिहास विभाग से इसलिए लिया गया है, क्योंकि जिस विषय में छात्रा फेल हुई हैं, वह इतिहास का ही पेपर है। अब यह कमेटी दोबारा मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट के मुताबिक काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें