अलीगढ़-पलवल हाईवे स्थित खेरेश्वर महादेव मंदिर के पास 4 अगस्त को तीन कांवड़ियों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।
लोधा निवासी नरेश कुमार, नितिन कुमार, हनीसिंह के परिजनों ने बताया कि तीनों युवा खेरेश्वर महादेव मंदिर में गंगाजल चढ़ाने के लिए गांव लोढ़ा से डाक कावड़ लेने के लिए रामघाट जा रहे थे। रात 11:30 बजे खेरेश्वर महादेव मंदिर के द्वार पर पूजा करते वक्त बाइक सवार ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।