मंगलवार की सुबह गांव कन्होई के पास मोपेड और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।बाइक सवार सोनू निवासी हुर्सेना अपने रिश्तेदार आकाश निवासी साईं विहार अलीगढ़ के साथ गभाना की ओर से जा रहे थे। वहीं अलीगढ़ की ओर से मोपेड पर अंकित निवासी इंद्रानगर थाना रोरावर आ रहे थे। कन्होई मोड़ के पास दोनों के वाहन टकरा गए। इससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा।