अकराबाद थाना क्षेत्र में गौकशी का मामला सामने आया है। थाना अकराबाद पुलिस ने शुक्रवार को ढाई कुंतल मीट के साथ तीन को दबोचा। यह मीट गाय का बताया जा रहा है। पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए मीट का सेंपल जांच के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मीट का धंधा काफ ी दिनों से कर रहे हैं।
एसओ अमित कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढे़ पांच बजे किसी ने 100 नंबर गौकशी की सूचना दी। उन्होंने चेकिंग शुरू करा दी। पुलिस ने पिलखना से तीन लोगों को घर में पशु वध करते हुए दबोच लिया। आरोपी मोहदीहसन, इरफ ान व मुफ ीद पुत्रगण बुंदाखां कुरैशी मुहल्ला अंसारियान कस्बा पिलखना कई बार जेल जा चुके हैं।
थाना पुलिस ने पशु काटने के उपकरण बरामद किये हैं। पशु चिकित्साधिकारी डा. तरुण कुमार ने थाने पहुंच कर बरामद मीट का सेंम्पल जांच को प्रयोग शाला भेजा है। जिसे गौवंश का मीट बताया जा रहा है उस मीट को पुलिस ने जेसीवी दफ ना दिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार यादव ने बताया हे कि पकडे गये गौकशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।