अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को टीम ने मीरा निहार स्कूल समेत तीन अवैध निर्माणों पर सील ठोक दी। राज्य कर्मचारी कॉलोनी में जियो के टावर की सप्लाई काट दी।
टीम ने सर्वप्रथम मीरा निहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अवैध रूप से बने भूतल व प्रथम तल को सील कर दिया। इसके बाद कृष्णा विहार रेलवे कॉलोनी में 150 वर्ग गज में बेसमेंट, भूतल एवं प्रथम तल के निर्माण को सील कर दिया। इसके बाद कृष्णा विहार रेलवे कॉलोनी में ही 150 वर्ग गज में सेट बैक कवर कर भूतल एवं दो मंजिल निर्माण को सील किया।
अंत में राज्य कर्मचारी कर्मचारी कॉलोनी में द्वितीय तल पर लगे जिओ टावर के तार को काटकर मशीन की सप्लाई बंद कर दी। इस दौरान अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारी और क्वार्सी पुलिस मौजूद रही।