फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिसावा में तीन मकानों से लाखों की चोरी

Sat, 04 Jun 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिसावा में सुरेश के घर चाोरी के बाद ‌बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र में चोरी, डकैती और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार रात फिर चोर गांव दीभा हमीदपुर में तीन मकानों के ताले तोड़ कर लाखों रुपये की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पिसावा थाना क्षेत्र के गांव दीभा हमीदपुर निवासी महेश चंद्र शर्मा रिटायर्ड अध्यापक पुत्र दुर्गपाल शर्मा गुरुवार रात अपने परिजनों के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। रात में चोर उनके मकान के ताले तोड़कर अलमारी अलमारी में रखे अस्सी हजार की नगदी, 15 किलो चांदी के आभूषण के अलावा लाखों के सोने के जेवरात चोरी कर ले गये।
इसके अलावा सुरेश चंद्र शर्मा पुत्र त्रिवेनी दत्त के घर से चार हजार की नगदी, सोने चांदी के आभूषण व भीष्मपाल सिंह पुत्र राजवीर सिंह के मकान से तीन हजार की नगदी, सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब जाग कर यह लोग घरों में घुसे तो घटना के बारे में जानकारी हुई। इस पर ग्रामीणों ने थाना पुलिस को इन चोरियों की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मकानों पर जाकर चोरी की छानबीन की। गांव के पीड़ितों ने गांव के ही निवासी दो संदिग्ध युवकाें को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस इन दोनों युवकों से इस चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह चाहर का कहना है कि वारदात की जांच व बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें