थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस और एनओसी के चल रहे तीन होटलों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह बंद करा दिया। आरोप है कि इन होटलों में अवैध गतिविधियों की शिकायतें लोगों को मिल रही थीं।
रामघाट रोड पर थाने से 200 और 500 मीटर की दूरी पर दो होटल और कासिमपुर रोड पर एक होटल कई माह से संचालित थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर ऑनलाइन बुकिंग के बहाने अवैध क्रिया कलापों में इन होटलों के कमरों का उपयोग हो रहा था। इसकी मौखिक शिकायत एसओ और सीओ से हुई।
पुलिस की जांच में पता चला कि होटल संचालकों के पास वैध लाइसेंस और एनओसी नहीं थी। इस पर मंगलवार की सुबह होटल संचालकों को होटल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ अतरौली अकमल खान ने बताया कि तीनों होटलों को बंद करा दिया गया है। होटल दोबारा ना खोले जाएं, पुलिस लगातार इनकी निगरानी करेगी। संवाद
13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक। संवाद