फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति के साथ मिलकर महिला ने की थी प्रेमी की हत्या

Wed, 14 Feb 2024 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ़्त में हत्या के आरोपी पति-पत्नी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
11 फरवरी की सुबह टप्पल थाना क्षेत्र के गांव खण्डेहा के समीप ईंख के खेत में मथुरा जनपद निवासी सहीराम के अधजले मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या मृतक की प्रेमिका ने ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी और शव को मृतक की बाइक सहित जला दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को दबोच लिया है।






मृतक सहीराम मथुरा जनपद के गांव पारसौली के निवासी थे। चार साल से खंडेहा निवासी एक महिला के साथ सहीराम के संबंध थे। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया था कि उक्त महिला उनके घर पारसौली में भी सहीराम से मिलने आती थी। वहां पर रुकती भी थी। इसके बाद पुलिस ने खंडेहा निवासी विजयपाल और उसकी पत्नी को दबोचा।
विज्ञापन







थाना पुलिस के अनुसार खंडेहा निवासी महिला ने ही फोन कर सहीराम को बुलाया था। सहीराम और विजयपाल ने टप्पल इंटरचेंज पर शराब पी थी। इसके बाद विजयपाल ने उसे अपने गांव पारसौली जाने के लिए कहा लेकिन जब वह अपने घर पर पहुंचा तो वहां पर सहीराम मिल गया। इस पर उनके बीच में झगड़ा होने लगा। गांव में किसी को न पता चले इसलिए तीनों ही घर से निकलकर खेतों की ओर चले गए। खेतों पर तीनों ने शराब पी। वहां पर फिर झगड़ा हो गया। मरने-मारने की बात होने लगी। तभी दंपती ने मिलकर सहीराम की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बाइक सहित जला दिया था।
विज्ञापन









खेत बेच डाले थे

थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के अनुसार 40 वर्षीय सहीराम की शादी नहीं हुई थी। उसके हिस्से में डेढ़ बीघे जमीन थी, जिसे महिला से संबंध के बाद उसने बेच डाला था। अब उसके पास धन भी नहीं बचा था, इसलिए अब आगे कुछ लाभ की उम्मीद भी नहीं बची थी। आरोपी दंपती को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें